Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2025

Intraday Strategy हर दिन मुनाफा कमाने के लिए बेस्ट इंट्राडे स्ट्रेटजी

  Intraday Strategy हर दिन मुनाफा कमाने के लिए बेस्ट इंट्राडे स्ट्रेटजी इंट्राडे ट्रेडिंग में हर दिन प्रॉफिट कमाने के लिए सही रणनीति और डिसिप्लिन जरूरी है। यहाँ मैं एक सिंपल लेकिन प्रभावी इंट्राडे स्ट्रेटजी बता रहा हूँ जिससे आप रोज़ाना मुनाफा बुक कर सकते हैं। 1. SCALPING STRATEGY (FAST PROFITS) 👉 समय: किसी भी समय (लेकिन 9:15-11:00 बेस्ट) 👉 फोकस: छोटे छोटे ट्रेड लेना और जल्दी मुनाफा बुक करना। 👉 स्टेप्स: BUY जब स्टॉक 5 मिनट की कैंडल का HIGH ब्रेक करे। SELL जब स्टॉक 5 मिनट की कैंडल का LOW ब्रेक करे। स्टॉपलॉस: पिछले 5 मिनट की कैंडल का LOW (BUY केस में) या HIGH (SELL केस में)। टार्गेट: 0.25% - 0.50% मूवमेंट। ✅ बेस्ट स्टॉक्स: हाई वोल्यूम स्टॉक्स (INFY, HDFC BANK, RELIANCE) 2. ओपनिंग रेंज ब्रेकआउट (ORB) स्ट्रेटजी 👉 समय: सुबह 9:15 से 9:45 👉 फोकस: पहले 30 मिनट के हाई और लो पर 👉 स्टेप्स: 9:15-9:45 तक किसी स्टॉक या इंडेक्स (Nifty, BankNifty) का हाई और लो मार्क करें। यदि हाई ब्रेक हो तो BUY करें, और यदि लो ब्रेक हो तो SELL करें। टार्गेट: 0.5% से 1% मूवमेंट स्टॉपलॉस: ब्रेकआउट पॉइंट के नीच...

Martial Arts I मार्शल आर्ट्स का महत्व

  मार्शल आर्ट्स का महत्व मार्शल आर्ट्स केवल आत्मरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, मानसिक मजबूती, शारीरिक फिटनेस और आत्मविश्वास को भी बढ़ाने में सहायक होती है। यह न केवल बच्चों बल्कि वयस्कों के लिए भी लाभकारी होती हैं। विभिन्न युद्धकला से यह स्पष्ट होता है कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग शैली की मार्शल आर्ट्स विकसित हुई हैं, जो वहां की संस्कृति और परंपराओं से प्रभावित होती हैं। यदि आप भी किसी मार्शल आर्ट को सीखने की इच्छा रखते हैं, तो अपने रुचि और आवश्यकताओं के अनुसार इनमें से किसी एक का चयन कर सकते हैं। दुनिया भर की प्रमुख मार्शल आर्ट्स मार्शल आर्ट्स दुनिया भर में आत्मरक्षा, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही हैं। विभिन्न देशों में विकसित हुई ये युद्ध कलाएँ न केवल आत्मरक्षा का माध्यम हैं, बल्कि मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखने में भी सहायक होती हैं। नीचे विभिन्न देशों की प्रमुख मार्शल आर्ट्स को दर्शाया गया है: एशियाई मार्शल आर्ट्स कराटे (Karate) - जापान में विकसित यह मार्शल आर्ट पंच और किक पर केंद्रित होती है। सुमो (Sumo) - जापानी कुश्ती का एक ...

Vegetable To Grow | गर्मियों में लगाई जाने वाली सब्जियां | गर्मियों में konsi sabji lagaye |

  गर्मियों में लगाई जाने वाली सब्जियां |   मार्च महीने में उगाई जाने वाली बेहतरीन सब्जियां सब्जियां उगाने का यह सबसे अच्छा समय है। यदि आप अपने घर में जैविक सब्जियां उगाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी रहेगा। भिंडी (Okra) भिंडी आसानी से उगाया जा सकता है।  45-50 दिनों में आप पहली हार्वेस्टिंग कर सकते हैं। खीरा (Cucumber) खीरा गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है। इसे बेल की तरह उगाया जाता है और 60-70 दिनों में तैयार हो जाता है।   मिर्च (Chili) हरी मिर्च की 70-90 दिनों में हार्वेस्टिंग शुरू हो जाती है। बैंगन (Brinjal) बैंगन पूरे गर्मी के मौसम में आसानी से उगाया जा सकता है। 60-80 दिनों में फल मिलना शुरू हो जाता है। लौकी (Bottle Gourd) लौकी बेल वाली सब्जी है । 70-80 दिनों में हार्वेस्टिंग मिलती है।   करेला (Bitter Gourd) करेले की बेल 50-60 दिनों में फल देना शुरू कर देती है।   टमाटर (Tomato) टमाटर 60-70 दिनों में पहली हार्वेस्टिंग मिलती है।   पालक (Spinach) पालक गर्मियों में आसानी से उगाया जा सकता है। 50-60 दिनों में तोड़न...

Homemade Chips घर पर बनाएं क्रिस्पी चिप्स रेसिपी

घर पर बनाएं क्रिस्पी  चिप्स आसान और परफेक्ट रेसिपी बच्चों को चिप्स बेहद पसंद होते हैं, और अगर घर पर ही कुरकुरी चिप्स बनाई जाएं, तो खाने का मज़ा ही अलग हो जाता है। हम आपको बताएंगे कि घर पर ही आसानी से क्रिस्पी और टेस्टी चिप्स कैसे बना सकते हैं। आवश्यक सामग्री: 2-3 मध्यम आकार के आलू नमक स्वादानुसार काली मिर्च पाउडर (वैकल्पिक) तेल तलने के लिए मसाले (मैगी मसाला, पुदीना पाउडर, टोमेटो पाउडर आदि, इच्छानुसार) बनाने की विधि: सबसे पहले आलू को अच्छी तरह धोकर उनकी मिट्टी साफ कर लें। फिर इन्हें छीलकर दो-तीन बार साफ पानी में धो लें। घर में मौजूद चिप्स कटर या चाकू की मदद से पतले-पतले स्लाइस काट लें। इससे चिप्स समान आकार के बनेंगे और अच्छे से पकेंगे। कटे हुए चिप्स को पानी में डाल दें ताकि वे काले न पड़ें। खास ट्रिक :- अब एक बर्तन में पानी गरम करें और उसमें चिप्स डालकर सिर्फ 2 मिनट के लिए उबालें। इससे चिप्स का टेक्सचर एकदम बढ़िया आएगा और वे कुरकुरे बनेंगे। ध्यान रखें कि 2 मिनट से ज्यादा उबालने से चिप्स मुलायम हो सकते हैं। उबले हुए चिप्स को निकालकर एक टॉवल या पेपर नैपकिन पर फैलाएं और ऊपर से एक और नै...

"सोमरस" शराब है या एक चमत्कारी औषधि

"सोमरस" शराब है या एक चमत्कारी औषधि ?  भारत की सांस्कृतिक परंपरा में संतुलित और प्राकृतिक जीवनशैली को प्राथमिकता दी गई है। प्राचीन ग्रंथों में सोमरस का उल्लेख मिलता है, लेकिन इसे आधुनिक शराब से तुलना करना अनुचित है। सोमरस एक आयुर्वेदिक औषधि थी, जिसे संतुलित मात्रा में विशेष उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाता था, जबकि शराब शरीर और मन पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। भारतीय परंपरा में संयम और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी गई है, और शराब इन दोनों के विपरीत है। सोमरस बनाने की विधि आवश्यक सामग्री: जड़ी-बूटियाँ: ब्राह्मी, अश्वगंधा, शंखपुष्पी, वचा, मुलेठी फलों का रस: आमला, बेल, अंगूर या अनार का रस शहद: प्राकृतिक मिठास के लिए घी और दूध: शरीर को संतुलित करने के लिए शुद्ध जल विशेष वनस्पतियाँ: सोमवल्ली निर्माण प्रक्रिया: जड़ी-बूटियों का मिश्रण: सभी औषधीय जड़ी-बूटियों को पीसकर एक महीन पाउडर तैयार करें। रस निष्कर्षण: फलों का ताजा रस निकालें और इसे एक मिट्टी के पात्र में रखें। मिश्रण तैयार करें: पिसी हुई जड़ी-बूटियों को रस में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। शहद और घी मिलाएं: इस मिश्रण में शहद और...

Hindu Calendar

हिंदू कैलेंडर 2025 हिंदू कैलेंडर 2025 फूटी कौड़ी से रुपया कैसे बना, शायद नई पीढ़ी को नहीं पता ! अपने बच्चों को अवश्य बताये । चार बांस, चौबीस गज, अंगुल अष्ठ प्रमाण! ता ऊपर सुल्तान है, मत चूको चौहान!! ये गौरवगाथा अपने बच्चों को अवश्य बताये ।

भारतीय गणना l Indian Number System

  जानें  भारतीय अंक प्रणाली । अरब, खरब, नील, पद्म, शंख में कितने होते हैं शून्य? 1 - इकाई 10 - दहाई 100 - सैकड़ा 1,000 - हजार 10,000- दस हजार 100,000 - लाख 1,000,000 -  दस लाख 10,000,000 - करोड़ 100,000,000 - दस करोड़ 1,000,000,000 - अरब 10,000,000,000- दस अरब 100,000,000,000 - खर्ब 1,000,000,000,000 - दस खर्ब 10,000,000,000,000 - नील 100,000,000,000,000 - दस नील 1,000,000,000,000,000 - पद्म 10,000,000,000,000,000 - महा पद्म 100,000,000,000,000,000- शंख 1,000,000,000,000,000,000 - महा शंख 10,000,000,000,000,000,000 - अंत्या 100,000,000,000,000,000,000 - महा अंत्या 1,000,000,000,000,000,000,000 - मध्य 10,000,000,000,000,000,000,000 - महा मध्य 100,000,000,000,000,000,000,000 - पारस्व 1,000,000,000,000,000,000,000,000 - महा पारस्व 10,000,000,000,000,000,000,000,000 - ध्रुव 100,000,000,000,000,000,000,000,000 -  महा ध्रुव 1,000,000,000,000,000,000,000,000,000 - असंख्यिणी 10,000,000,000,000,000,000,000,000,000 - महा असंख्यिणी Grow your garden with premium quality g...

फूटी कौड़ी से रुपया कैसे बना, शायद नई पीढ़ी को नहीं पता ! अपने बच्चों को अवश्य बताये ।

  प्राचीन भारतीय मुद्रा फूटी कौड़ी से यूं बना रुपया फूटी कौड़ी से कौड़ी  (  3  फूटी   कौड़ी  = 1  कौड़ी ) कौड़ी से दमड़ी (  10   कौड़ी   = 1   दमड़ी ) दमड़ी से धेला (  2   दमड़ी   = 1   घेला ) धेला से पाई (  1   धेला   =   1.5   पाई ) पाई से पैसा (  3   पाई     = 1   पैसा   ( पुराना ) ) पैसा से आना (  4   पैसा     =     1   आना ) आना से रुपया बना (  16   आना   =     1   रुपया ) 256 दमड़ी = 192 पाई = 128  घेला  = 64 पैसा ( पुराना ) = 16 आना = 1 रुपया कहावतें प्राचीन मुद्रा की इन्हीं इकाइयों ने हमारी बोलचाल की भाषा को कई कहावतें दी हैं जो अब  भी प्रचलित हैं। एक फूटी कौड़ी नहीं दूंगा। धेले का काम नहीं करती हमारी बहू। चमड़ी जाए पर दमड़ी न जाए। पाई - पाईका हिसाब रखना। सोलह आने सच। Gro...

पृथ्वी पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक जीव की है और प्रत्येक जानवर को इस पर रहने का अधिकार है।

 आज मनुष्यों को यह समझना चाहिए कि उन्हें पृथ्वी पर जीवित रहने के किसी भी जीव के अधिकार को छीनने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें अपने उद्देश्य के लिए प्रकृति पर लालच करने का कोई अधिकार नहीं है। पृथ्वी पृथ्वी पर रहने वाले प्रत्येक जीव की है और प्रत्येक जानवर को इस पर रहने का अधिकार है। Grow your garden with premium quality grow bags.